रामपुर, अगस्त 18 -- Rampur News: सैफनी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार रात रायपुर गांव के धीमरो वाला मझरा में कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे में घर के अंदर सो रहा गृह स्वामी मलबे में दबकर घायल हो गया। रायपुर गांव के धीमरो वाला मझरा निवासी कुंवरपाल (35) पुत्र हरीराम गारे से चुनी ईंटों की दीवारों पर बनी कच्ची छत वाले मकान में रहता है। कई दिनों से हो रही बारिश के कारण छत से पानी टपक रहा था। इससे बचाव के लिए उसने छत पर पन्नी डाल रखी थी। सोमवार रात उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी, जबकि, वह घर में अकेला था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जर्जर मकान बारिश में ढहा, सामान मलबे में दबा इसी दौरान अचानक छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर कुंवरपाल को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी...