रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: सैफनी स्थित भूड़ामणि स्वर्ग आश्रम पर प्रशासन की देखरेख में चल रहे 10 दिवसीय ऐतिहासिक किसान मेले में सोमवार को मौसम खुलते ही रौनक लौट आई। शुक्रवार रात से सोमवार दोपहर तक हुई बारिश के कारण मेला परिसर में दुकानें और झूले सूने पड़े थे। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से दुकानदारों और मेला संचालकों में मायूसी थी। 26 सितंबर को बारिश के बीच मेले का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद लगातार बारिश के चलते खेल-तमाशे, झूले और अन्य मनोरंजन के साधन प्रभावित रहे। मेला स्थल पर कीचड़ और जलभराव के कारण दंगल भी शुरू नहीं हो सका था। सोमवार को बारिश थमने और धूप निकलने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का रुख किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: दो दिन की बारिश के बाद मेले में भीड़, कीचड़ से लोगों को हुई परेशानी गुरु सिद्ध बाला महाराज की समाध...