Rampur News: बाढ़ से निपटने को प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने परखी चौकियों की तैयारियां
रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: शाहबाद, संवाददाता। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपजिलाधिकारी आदेश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चौकी प्रभारियों को हर समय सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि रामगंगा, गागन, कोसी और राजेड़ा नदियों के जलस्तर बढ़ने पर तहसील के कई गांव हर वर्ष प्रभावित होते हैं। इसे देखते हुए पहले ही चार बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। प्रत्येक चौकी पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित ग्रामीणों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि तहसील के 211 गांवों में से 7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.