रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। रक्षाबंधन का त्योहार आते ही शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं। खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। राखी के स्टॉलों से लेकर मिठाई की दुकानों, गिफ्ट हाउस और साड़ी शो-रूम्स पर सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा हुआ है। व्यापारी भी ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए देर रात तक दुकानें खुली रख रहे हैं। इस बार बाजार में नई तरह की राखियों की अधिक मांग देखने को मिल रही है। फैंसी, कुंदन, जर्दौजी और मेटल राखियों के अलावा बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, लाइट वाली और म्यूजिकल राखियां काफी लोकप्रिय हो रही हैं। वहीं पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते इको-फ्रेंडली और बीज राखियां भी लोगों को खूब भा रही हैं। उपहारों के लिए गिफ्ट हाउस और साड़ी शोरूम पर बहनों के लिए नए-नए कलेक्शन उ...