रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: कुंदरकी। मुरादाबाद-अलीगढ़ राजमार्ग पर शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव पंडिया निवासी अभिषेक चकफजलपुर से अपने घर जा रहा था। वहीं बिलारी तहसील में ड्यूटी करने के बाद स्कूटी से मुरादाबाद लौट रहे कुलदीप और उवेद की स्कूटी से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कुलदीप और उवेद बिलारी तहसील में तैनात बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...