रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: सैदनगर। स्वार रोड पर बाइक सवार दंपति को कैंटर ने रौंद डाला। हादसे में पत्नी की मौत जबकि पति घायल हो गया। पत्नी पति के साथ बाइक से अपने मायके जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना चौकी स्थित संकल्प स्कूल के पास हुआ। भोट बक्काल निवासी पवन शर्मा की शादी 6 माह पूर्व टांडा निवासी खुशबू शर्मा के साथ हुई थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे पति अपने पति के साथ बाइक से अपने मायके टांडा जा रही थी। दंपति जैसे ही स्वार रोड स्थित संकल्प स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर नें रौंद डाला। हादसे में पत्नी खुशबू शर्मा उम्र 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल...