रामपुर, जुलाई 29 -- Rampur News: ​रामपुर। एक तरफ सफाई को खुले नालों का बंद करने का दावा करने वाली नगर पालिका की पोल बरसात में खुल जाती है। लगातार हो रही बरसात से शहर में जलभराव हो जाता है। बुधवार को एक तरफ जहां झमाझम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी और मौसम को खुशनुमा बना दिया, वहीं दूसरी तरफ शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। महज कुछ घंटों की बारिश में ही सड़कें समंदर बन गईं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा जमा हुआ था। दोपहर होते-होते हुई मूसलाधार बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। बरसात में सड़कों का हाल बेहाल नजर आया। शहर के निचले इलाकों, मुख्य चौराहों और बाज़ारों में पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर में सड़को पर कई जगहों पानी भर जाने के कारण गाड़ियां बंद ...