रामपुर, अगस्त 4 -- Rampur News: गंज कोतवाली क्षेत्र में बमनपुरी स्टेडियम के पास गोवंश के अवशेष मिलने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। अवशेष मिलने की सूचना पर विभिन्न हिन्दू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा किया। पदाधिकारियों की पुलिस कर्मियों से भी तीखी नोकझोंक हुई। वह लोग पुलिस पर गोतस्करों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। बाद में पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार की सुबह जहां सभी लोग भगवान शिव के जलाभिषेक की तैयारी कर रहे थे तभी गंज कोतवाली क्षेत्र में बमनपुरी स्टेडियम के पीछे गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर माहौल गर्मा गया। कुछ देर बाद ही हिन्दू संगठन के तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि शासन की सख्ती के बाद भी आखिरकार जिले में गौवं...