रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: ​रामपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे जिलेवासियों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। सुबह से ही आसमान में उमड़े बादलों और उसके बाद हुई बूंदाबांदी ने मौसम को बेहद खुशगवार बना दिया। इस अचानक आए मौसम के बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम के खुशनुमा होने से शहर के मुख्य मार्गो और बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। वही दुकानदारों के चेहरे पर भी राहत दिखाई दी।​35 से सीधे 32 डिग्री पर पहुंचा पारा​पिछले कुछ दिनों से सूरज के तीखे तेवर और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तेज हवाओं के साथ रिमझिम ने दूर कर दी उमस लेकिन इस राहत की फुहारों के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रामपुर का अधिकतम तापमान जो 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, वह...