रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र में बंदरों के हमले के कारण छत से गिरे एक ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। पांच दिन चले उपचार के बाद रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पटवाई थाना क्षेत्र के मंडौली गांव निवासी वीरपाल सिंह चौहान (60) खेती-किसानी करते थे। इन दिनों उनके गांव में बने घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को वह किसी कार्य से निर्माण कार्य को देखने मकान की छत पर गए थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में ...