रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: रामपुर, संवाददाता। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट स्थित फ्लाई ओवर पर शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-2 निवासी चालक उदयवीर सिंह (32) पुत्र राघवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उर्वशी, निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गई। शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...