रामपुर, जुलाई 17 -- Rampur News: रामपुर, संवाददाता। गंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के घर हुई लाखों की लूट का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे में किया है। लूट की सूचना झूठी पाई गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिवक्ता की पत्नी ने अधिक मुनाफे के चक्कर में अपना पैसा फोर एक्स ट्रेडिंग कंपनी में लगा दिया था। लगातार पैसा डूबने पर अधिवक्ता की पत्नी ने लूट की झूठी कहानी रची थी। जांच के घेरे में आने पर पुलिस ने 12 घंटे में ही इसका खुलासा किया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में हथियारबंद लूट कांड की जांच में लापरवाही,अधिकारी का वेतन बंदफर्जी लूट की घटना लूट की यह फर्जी घटना बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला थाना टीन में हुई। यहां पर रहने वाले सैय्यद आमिर मियां अधिवक्ता हैं और रामपुर कचहरी परिसर में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार ...