Rampur News: फर्जी पुलिस कर्मी बनकर रंगदारी वसूलने वाले दंपति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
रामपुर, अगस्त 10 -- Rampur News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 5.5 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार दंपति के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस ने दोनों को दस अप्रैल को रकम के साथ गिरफ्तार किया था। मामले का खुलासा एसपी की ओर से किया गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछली बाजार चाह चट्टा निवासी मुन्ना की पत्नी मुमताज जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान पुलिस मुन्ना को पकड़कर ले गई थी। आरोप है कि इसके बाद मोहल्ला केले वाला तालाब कुंडा निवासी फरहान और रूबीना उसके घर पहुंचे। दोनों ने उससे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर पति और भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मुमताज के अनुसार, उसने 10 लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो दोनों ने छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.