Rampur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट
रामपुर, अगस्त 27 -- Rampur News: रामपुर। फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। ग्राम मुबारकपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता राधेश्याम के नाम 1.310 हेक्टेयर भूमि दर्ज थी। प्रदीप का आरोप है कि उनके भाई अंबरीश कुमार ने निजी स्वार्थ के लिए फर्जी प्रविष्टि कराकर शेष भूमि हड़प ली। उन्होंने तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो और तहसीलदार कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर पर सांठगांठ का आरोप लगाया है। इन कथित फर्जी प्रविष्टियों का इस्तेमाल राजस्व न्यायालय में चल रहे मुकदमे में भी किया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.