रामपुर, सितम्बर 3 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह ट्रक चालक था। वह बुधवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इस बीच खाना खाने के बाद वह कमरे में पहुंचा और पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का मानना है कि घरेलू विवाद में ट्रक चालक ने आत्महत्या की है। यह भी पढ़ें- घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे से लटक की खुदकुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...