Rampur News: प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने का आरोप, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र में प्लॉट की बाउंड्री तोड़ने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जेसीबी चालक भी नामजद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली रोड निवासी राजेश पांडे के अनुसार वह अपने सहयोगियों के साथ लाट साहब रोड स्थित एक प्लॉट पर जमीन खरीदकर प्लॉटिंग का काम कर रहे हैं। आरोप है कि 16 अक्टूबर की रात करीब दो बजे कुछ लोग जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और बाउंड्री तोड़ने लगे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध के बावजूद जेसीबी की मदद से बाउंड्री को काफी हद तक गिरा दिया गया। इससे प्लॉट की दीवार क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.