Rampur News: प्रियंका बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक, बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाई आवाज
रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। मिशन शक्ति विशेष अभियान-6.0 के अंतर्गत मंगलवार को सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में कक्षा आठ की छात्रा प्रियंका को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। पदभार संभालने के बाद प्रियंका ने शिक्षिकाओं की बैठक लेकर विद्यालय में मिशन शक्ति से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। साथ ही विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनवाने और प्रानपुर रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया। प्रियंका ने बैठक में छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। छात्रा मुस्कान को मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकालने, रोशनी को विद्यालय की साफ-सफाई की निगरानी तथा विद्या, मीरा और ईशा को पोस्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.