रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: शाहबाद। मंगलवार को बच्चों को बीमारियों से बचाने और सेहत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शाहबाद के लश्करगंज गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों का परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. आसिफ ने बच्चों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ पानी पीने और खानपान का ध्यान रखने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। इस मौके पर कमरुल हसन, फजल आफाक, जरीफ अहमद, मुकेश कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...