रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: रामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने राज्यपाल एवं प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजकर रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त किए जाने की संभावित कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा, विद्यार्थियों के भविष्य और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय मामले में हस्तक्षेप करें राज्यपाल: अजयजौहर विश्वविद्यालय की शैक्षिक गरिमा अजय राय ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लिखा कि किसी भी प्रशासनिक विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना...