Rampur News: प्रभात फेरी निकाल दिया रसकथा का निमंत्रण
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: रामपुर। कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में 18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गो सेवा परिवार की ओर से रविवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। जय-जगन्नाथ के जयकारों से गलियां गूंजायमान हो उठी। श्रदृालुओं दृारा जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि प्रभात फेरी शहर की विभिन्न गलियों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का निमंत्रण प्रदान कर रही है। यह भी पढ़ें- जय-जगन्नाथ के जयकारों से गूंजी गलियां प्रभात फेरी से समाज में सनातन संस्कृति, भक्ति एवं धार्मिक जागरण का संदेश भी दिया जा रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.