रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: किसी शहर के विकास की कहानी केवल सड़कों और इमारतों से नहीं लिखी जाती। विकास तब सार्थक होता है, जब वह समाज की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उसकी कला, संस्कृति, प्रतिभा और परंपराओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दे। रामपुर में पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र इसी सोच को साकार करता हुआ विकास की एक नई पहचान बनकर सामने आया है। 92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक सद्भावना केन्द्र जनपद के इतिहास में भवन निर्माण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना है। केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह भव्य परिसर अब जनपद रामपुर में बड़े स्तर के शासकीय, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में उपयोगी साबित होगा।

बहुउ...