Rampur News: पैसे को लेकर पिता पुत्र के साथ मारपीट तीन पर रिपोर्ट
रामपुर, अक्टूबर 2 -- Rampur News: उधारी के पैसे को लेकर हुई मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी अकील खां ने शिकायती पत्र देकर लिखा कि ग्राम रेवड़ी खुर्द निवासी फईम, भोला व तस्लीम पर उसके एक लाख 55 हजार रुपये उधार थे। आरोप लगाया की बीते बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान तीनों वहां आए तो उन्होंने अपनी उधारी के पैसे मांगे तो वह भड़क गए और दुकान के अंदर घुसकर उसके और उसके पुत्र हमजा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।आरोप लगाया कि मारपीट का शोर सुन जब आसपड़ोस के लोग इक्कठा हुए तो सभी उन्हेंजान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.