रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अजीमनगर पुलिस ने भी अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की। पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में जगह-जगह छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया। पकड़े गए अभियुक्तों में मंसाराम, चंद्रपाल, सोहनलाल, बबलू और राजेंद्र शामिल हैं। पकड़े गए सभी अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस ने तलाश रही थी। सभी अभियुक्तों को पुलिस थाने ले आई और कानूनी कार्यवाही शुरू की। आरोपियों पर कार्यवाही करते ...