रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: बिलासपुर कोतवाली में शनिवार को आगामी ईद-मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ हर्षिता सिंह ने त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी निर्धारित रूट से ही निकाला जाए। त्योहार के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व आपसी भेदभाव और नफरत नहीं, बल्कि भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: त्योहारों को भाईचारे और सौहार्द से मनाएं प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने भी समाज के लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने में पुलिस ...