रामपुर, सितम्बर 27 -- Rampur News: रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को सैनिक सम्मेलन कर पुलिस कार्मिकों की समस्या व सुझाव को सुना गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया। पुलिस कार्मिकों द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने पुलिस कार्मिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...