रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी किसान यूनियन के एक नेता ने दो पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में घर पहुंचकर अभद्रता करने, धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद शाहबाद के क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों और पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित ठाकुरदास निवासी मथुरापुर के अनुसार, तीन अक्टूबर को दोपहर के समय वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान दो पुलिसकर्मी उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछने के बाद किसी शिकायत या नोटिस के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। पीड़ित का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके स...