रामपुर, सितम्बर 29 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र के दलपुरा गांव से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, सोमवार को कोसी नदी के पानी के तेज बहाव में बहकर नौ पशु एक नाले की पुलिया में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से संबंधित परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। दलपुरा गांव के रहने वाले बाबू, उमरअली, नासिर, साहबजादे ,जानेआलम, निसार,जाकिर सब लोग मवेशियों को लेकर क्षेत्र के भैयानगला गांव की तरफ निकले थे। भैयानगला के पास पुल के नीचे पानी का बहाव बहुत अधिक था। जब जानवर वहां से गुजर रहे थे, तो अचानक वे इस तेज बहाव की चपेट में आकर पुलिया के अंदर फंस गए। पानी के सैलाब को देखकर पशुपालकों ने चीख-पुकार मचाई और अपनी जान की परवाह किए बिना मवेशियों को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन पानी क...