रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: ​रामपुर। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर सनातन धर्म सभा श्याम मंदिर में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर में देर रात तक बाबा श्याम के भजनों और जयकारों की गूंज बनी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम के पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बरेली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक उत्कर्ष अरोरा ने एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत कर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का निशान और पुष्प लेकर भजनों की धुन पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भजन-कीर्तन पर देर रात तक झूमे श्याम भक्त आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक...