रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: पीईटी को लेकर रामपुर में अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी गुरूवार की रात में ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों ने अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए बसों और ट्रेनों का सहारा लिया। अभ्यर्थियों की आवाजाही के चलते स्टेशन और बस अड्डे पर चहल-पहल दिखाई दी। स्टेशन पर बनाई गई हेल्प डेस्क यह भी पढ़ें- Moradabad News: आज चलेंगी पीईटी के यात्रियों के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर इंतजाम यूपीएसएसएससी पीईटी-2026 परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए रामपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जीआरपी की ओर से स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ए...