Rampur News: पानी के विवाद में महिला को पीटकर घायल किया
रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: बिलासपुर। पानी के विवाद को लेकर एक महिला को कुछ अन्य महिलाओं ने पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर घायल का इलाज व मेडिकल परीक्षण कराया है। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर की चांदपार बस्ती निवासी 36 वर्षीया गुलफ्शां के साथ शुक्रवार रात मोहल्ले की ही कुछ अन्य महिलाओं ने मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया, जहां गुलफ्शां का इलाज व डाक्टरी परीक्षण करवाया गया। गुलफ्शां के पति शब्बीर अहमद ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। मोहल्ले की ही एक महिला से उनकी पत्नी का सबमर्सिबल के पानी को लेकर कुछ कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.