Rampur News: पहाड़ी गेट के पास अस्पताल में चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र में पहाड़ी गेट के पास स्थित सारथी केयर हॉस्पिटल में चोरों ने धावा बोल दिया। निर्माणाधीन अस्पताल में घुसे चोर ऑपरेशन थिएटर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये कीमत का ऑटोक्लेव और दो इनवर्टर चोरी कर ले गए। अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल के मैनेजर आलम पुत्र महबूब हसन खां ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर अस्पताल में दाखिल हुए। अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचने पर अंदर सामान बिखरा मिला और ऑपरेशन थिएटर का ताला टूटा हुआ था।चोर यह भी पढ़ें- अस्पताल में चोरी, एफआईआर दर्ज अस्पताल से करीब 50 हजार रुपये कीमत का ऑटोक्लेव और करीब 22 हजार रुपये कीमत के दो इनवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.