रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। ग्राम परौता स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का गुरुवार को मिलक-शाहाबाद विधायक राजबाला सिंह और उनके पति दलीप सिंह लोधी ने शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास कराएगा। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक राजबाला सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है।शिलान्यास कार्यक्रम में सुरेश बाबू गुप्ता, के.पी. सिंह, विवेक पांडे, महेश चंद्रवंशी, दर्शन सिंह, रामगोपाल मिश्रा, रामानंद पांडे, अनुभव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व का...