रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: मसवासी। क्षेत्र के गांव मोतीपुरा-खौद स्थित परिषदीय स्कूल के ताले तोड़कर चोर इंवर्टर, दो बैंट्रे सहित हजारों का सामान चोरी कर ले जाने में कामयाब हो गए। शनिवार की सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। स्कूल के मेन गेट के अलावा ऑफिस व पांच अन्य कमरों के ताले टूटे हुए पाए गए। स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चित्ररेखा मौर्य ने बताया कि इससे पहले भी 10 मई और 14 मई को भी स्कूल के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी किया था। चोरी की वारदात से शिक्षकों में पुलिस के प्रति रोष की भावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एसपी के आदेश पर पांच दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा इंचार्ज प्रधानाध्यापिका चित्ररेखा मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...