रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: सिविल लाइंस क्षेत्र में पनवड़िया में पुल के पास रविवार शाम हाईवे किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से कुछ दूरी पर एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बारे में जानकारी जुटाई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों नशे के आदी हो सकते हैं, हालांकि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। रविवार शाम हाईवे किनारे पनवड़िया के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर बेहोश मिले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। दोनों के एक ही क्षेत्र में मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर ...