रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: रामपुर। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला के निर्देशन में पत्थरबाजी एवं सबोटाज की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी रामपुर ने रेल मित्रों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में रेलवे सुरक्षा, यात्रियों की सहायता एवं अपराधों की रोकथाम में समन्वय के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद क्षेत्र में ट्रैक पेट्रोलिंग भी की गई। सभी रेल मित्रों से सतर्क रहकर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को देने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...