रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: सैदनगर। लालपुर डैम से रविवार को विवाहिता ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। विवाहिता अपने पति से नाराज होकर बहन के घर आई थी और डैम पर पहुंचकर कोसी नदी में कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर महिला को तलाश किया। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण महिला का कोई सुराग नहीं लगा। बरेली पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया है उसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर डैम की है। पुलिस के मुताबिक, स्वार क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी मुस्तफा अली मिलकखानम चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाता है। बताते हैं पति का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। रविवार सुबह पत्नी फूल जहां उम्र 35 वर्ष नाराज होकर लालपुर स्थित अपनी बहन के घर आ गई। बताते हैं कुछ देर बाद विवाहिता लालपुर दम...