रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: पति की हत्या कर शव स्वार थाना क्षेत्र में फेंकने का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी ने कोतवाली स्वार में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपियों ने उसे गुमराह किया और मामले को दबाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला विमलेश के अनुसार उसके पति संजय को 15 अक्तूबर 2026 को काम के बहाने रामनगर उत्तराखंड ले जाया गया था। आरोप है कि संजय की हत्या कर शव स्वार थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी अपने घर लौट आए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: प्रताड़ना व शोषण के बाद रची थी गुलशन की मौत की साजिश पति के बारे में पूछने पर उसे गुमराह किया जाता रहा और तलाश कराने का भरोसा दिया जाता रहा। महिला का कहना है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि उसके पति का शव ...