रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: त्योहारी सीजन को देखते हुए पटाखा गोदामों और दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सालिक राम और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर और पहाड़ी गांव के जंगल में स्थित पटाखा गोदामों एवं अन्य पटाखा दुकानों का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान गोदामों और दुकानों के परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र का भी जायजा लिया। इस दौरान आग और अन्य संभावित हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि पटाखों के भंडारण और बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उतरौला में पटाखा दुकानों की सघन ...