Rampur News: पटवाई में मारपीट के मामले में चार पर केस
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: पटवाई। थाना क्षेत्र बहपुरा गांव रामकिशोर ने थाने में शिकायत पत्र देकर बताया है कि 2 जुलाई को उनके खेत में धान की पौध लग रही थी। दोपहर के समय स्कूटी पर रखकर पौध लेकर जा रहा था तभी रास्ते में बहपुरा चौराह पर कुंवरपाल के मेडिकल के सामने बृजेश व तुलाराम व नत्थन, मित्रपाल ने रास्ते में रोक कर गाली गलौच करने लगे विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की वहीं तुलाराम ने उनके सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया जिससे उनके चोटे आई। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों को आता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.