रामपुर, जुलाई 27 -- Rampur News: क्षेत्र का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण पटवाई मुख्य चौराहा इन दिनों गहरे-गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। चौराहे की बदहाल स्थिति के कारण हर दिन हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शाहबाद, बिलारी, आंवला और रामपुर को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। बताया जाता है कि करीब दस महीने पहले एक अज्ञात डंपर ने मुख्य चौराहे पर बने चौक में टक्कर मार दी थी, जिससे चौक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद चौक के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। अधूरे निर्माण और खराब सड़क के कारण चौराहे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

मरम्मत की स्थिति करीब एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के...