रामपुर, अगस्त 13 -- Rampur News: जटपुरा पंचायत घर में प्रधान एवं पंचायत सहायक के बीच हुई मारपीट के तीन आरोपियों समेत दस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर कानूनी कार्यवाही की गई है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव का था। बुधवार को गांव के पंचायत घर में बैठक चल रही थी। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान एवं पंचायत सहायक के बीच कहासुनी हो गई। मामले में तूल पकड़ा तो दोनों के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जमकर लात घुसे एवं कुर्सियां चली थी। पुलिस ने 6 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन आरोपी शकील, नावेद और आकिब को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है। जटपुरा पंचायत घर में हुई मारपीट का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर में आज जटपुरा प्रकरण को ल...