रामपुर, जुलाई 2 -- Rampur News: जिले में पिछले 9 दिनों से चल रही अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। शासन और प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद गतिरोध दूर हो गया है। सहायक स्टाम्प आयुक्त रामपुर रमेंद्र श्रीवास्तव और सब रजिस्ट्रार सदर पुनीत कुमार की मध्यस्थता के बाद सभी पक्षों में सहमति बन गई है। इस निर्णय के बाद सभी अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर गुरुवार से सुचारू रूप से अपने-अपने चैंबर्स खोलकर निबंधन (रजिस्ट्री) का कार्य फिर से शुरू करेंगे। हड़ताल खत्म होने से रजिस्ट्री कार्यालय में अटके आम जनता के कार्यों को बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: ई-पंजीकरण आदेश वापस, 13 दिन से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म इस महत्वपूर्ण बैठक और निर्णय के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भरत कुमार पूठिय...