रामपुर, अक्टूबर 31 -- Rampur News: रामपुर। निर्वाचन कार्य में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने एक सहायक अध्यापक एवं बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने संबंधित शिक्षक को तीन कार्यदिवस के भीतर साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामला विधानसभा क्षेत्र 35 चमरौआ के प्राथमिक विद्यालय हसमतगंज बूथ संख्या 201 का है। यहां तैनात सहायक अध्यापक एवं बीएलओ मुदित टंडन पर 22 अक्तूबर को आयोजित सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठक में सूचना दिए जाने के बावजूद अनुपस्थित रहने का आरोप है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार बैठक की सूचना उन्हें सुपरवाइजर ग्रुप, व्यक्तिगत व्हाट्सएप और दूरभाष के माध्यम से दी गई थी। इसके अलावा सुपरवाइजर एवं राजस्व लेखपाल अंकित पोरव...