रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। सीडीओ गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सीएचसी, मिनी स्टेडियम, सड़क निर्माण, कल्याण मंडप सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। इसके अतिरिक्त डिजाइन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें यथाशीघ्र हस्तांतरित करने के कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़...