Rampur News: निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरा, बुजुर्ग की मौत
रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: सैदनगर। निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरने से सोमवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। मजदूर लेंटर का ढूला खोल रहे थे। बुजुर्ग नीचे खड़े होकर लेंटर देख रहे थे, तभी एक अचानक गार्डर नीचे गिरा और बुजुर्ग के सिर में लगा। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव का है। गांव निवासी बुजुर्ग अच्छन (65 वर्ष) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार दोपहर को कुछ मजदूर घर का लेटर खोल रहे थे। जबकि घर मालिक नीचे खड़े होकर लेटर को देख रहे थे। इस दौरान अचानक लेटर के गार्डर नीचे गिरने लगे। एक गार्डर नीचे खड़े बुजुर्ग के सिर पर जाकर लग गया। जिसके चलते बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। पास काम कर रहे मजदूरों ने ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.