रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: स्वार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मुख्य कार्यालय मोहल्ला खास में सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती शिक्षा लागत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। यहां नगर एवं तहसील अध्यक्ष अनवर अली, अजेन्द्र राठौर, हाशिम शान, मुशर्रफ अली, फुरकान अली, गुड्डू हाफिज, अली रेहान अली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...