रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: टांडा। मुरादाबाद मार्ग स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नौ माह के बच्चे की मौत हो जाने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, उधर अस्पताल से डाक्टर और उसका स्टाफ गायब हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी। तहसील क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा निवासी इकबाल अपनी पत्नी को साथ लेकर अपने नौ माह के बेटे का इलाज कराने के लिए मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव बादली में एक निजी अस्पताल में रविवार को पहुंचा था। इकबाल का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने इलाज शुरू और खून की कमी होने का बताकर खून मंगाकर सोमवार को दो से तीन बार में खून चढ़ा दिया। इसी दौरान बच्चे को बुखार भी आया, परिजनों ने डाक्टर से बुखार आने की शिकायत भी की, डाक्टर से ठीक होने का बताया। मंगलवा...