Rampur News: निकाय उप चुनाव: रामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू
रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: नगर पालिका के वार्ड-13 में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। यहां करीब पांच हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। निकाय उप चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया था। वार्ड-13 में होने वाले इस उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अंदलीब रहमान को प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। उनके अलावा जुनैद खां और मुकर्रर खान ने नामांकन दाखिल किया था। तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को वार्ड के करीब पांच हजार मतदाता करेंगे। जिसके लिए मतदान शुरू हो चुका है। मालूम हो कि फुरकानियां में बनाए गए दो बूथ और हादी एकेडमी में बनाए गए पांचों बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिठूर पंचायत अध्यक्ष के मतदान शुरू, 10 बजे तक 22 प्रतिशत मतदान
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.