Rampur News: नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से की पूजा
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। नाग पंचमी पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ अपने घरों और स्थानीय मंदिरों में नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की और दूध अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही क्षेत्र के देवालयों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए थे। महिलाओं ने घर के मुख्य द्वार पर परंपरा अनुसार नाग देवता के चित्र बनाए और हल्दी, रोली, अक्षत, फूल तथा दूध-लावा चढ़ाकर पूजन किया।जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और नाग मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और नाग देवता की जय के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- पूरी आस्था एवं विश्वास के साथ मनाई नागपंचमी पंडितों के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से सांपों के भय से मुक्ति मिलती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.