Rampur News: नहर में मिला अधेड़ का शव, जांच शुरू
रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: पटवाई। थाना क्षेत्र के सहवियां कलां गांव के पास नहर की पुलिया के समीप मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में शव की पहचान थाना पटवाई क्षेत्र के कनोबी गांव निवासी खेमकरन के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक महिला कूड़ा डालने के लिए नहर के किनारे पहुंची थी। इस दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर नहर में शव पड़ा दिखाई दिया। महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया。
शव के बारे में ग्रामीणों की जानकारी ग्रामीणों के अनुसार, शव दो से तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.